वर्तमान समय में देश में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या बनी हुई है, जिस कारण युवाओं की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। इसी को देखते हुए सरकारों द्वारा समय-समय पर विभिन्न योजनाएँ चलाई जाती है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने भी प्रदेश में बेरोजगारी को दूर करने के लिए एक पोर्टल लॉन्च किया है। जिसके तहत इस पोर्टर्ल पर रजिस्ट्रेशन करने वाले पात्र युवकों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
Sewayojan Portal 2024
सेवायोजन पोर्टल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लॉन्च किया गया पोर्टल है, जिसका उद्देश्य प्रदेश में बेरोजगारी दर कम करना है। अगर कोई भी बेरोजगार युवा इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करता है, तो उसे उसकी पात्रता के अनुसार रोजगार दिया जाएगा। इस पोर्टल का दूसरा नाम रोजगार संगम पोर्टल भी है।
पोर्टल का नाम | सेवायोजन पोर्टल |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
किसने लॉन्च किया / विभाग | सेवायोजना विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार |
उद्देश्य | बेरोजगार युवकों को रोजगार प्रदान करना |
साल | 2024 |
लाभ | इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने वाले पात्र युवकों को सरकार रोजगार प्रदान करेगी |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://sewayojan.up.nic.in/ |
सेवायोजन पोर्टल क्या हैं?
प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए योगी सरकार ने एक नया पोर्टल लॉन्च किया है। अब इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। यह एक ऑनलाइन पोर्टल है, जिसे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया है। इस पोर्टल का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। इसके अलावा सरकार सभी बेरोजगार युवाओं का डेटा इकट्ठा करना चाहती है।
यह पोर्टल युवकों को रोजगार खोजने में मदद करता है। इसके अलावा जिन कंपनियों को अच्छे वर्कर की तलाश होती है, वे इस पोर्टल के माध्यम से युवकों की खोज कर सकती है। एक तरह से यह पोर्टल रोजगार सर्च करने वाले और रोजगार प्रदान करने वालों के बीच trusted platform के रूप में काम करता है। इस पोर्टल पर राज्य/केंद्र सरकार की नौकरियां उपलब्ध हैं, सभी बेरोजगार उम्मीदवार इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
जो भी उम्मीदवार सरकार या प्राइवेट नौकरी की तलाश करता है, वह इस पोर्टल पर सभी प्रकार की नौकरी सर्च कर सकता है। इसके अलावा employer भी इस पर रजिस्ट्रेशन कर अच्छे वर्कर की तलाश कर सकते हैं।
सेवायोजन पोर्टल के उद्देश्य
- इस पोर्टल का उद्देश्य प्रदेश में बेरोजगारी दर कम करना और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करना है।
- यह पोर्टल employer और नौकरी खोजने वालों के बीच एक प्लेटफॉर्म प्रदान करता है।
- यह पोर्टल युवाओं को करियर संबंधी सलाह और मार्गदर्शन प्रदान करता है, ताकि वे अपनी स्किल और योग्यता के अनुसार सही ऑप्शन चुन सके।
- इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने युवाओं के लिए बेरोजगार मेला आयोजित किया जाता है, जिसमें योग्यता के अनुसार सही employe का चयन किया जाता है।
- यह पोर्टल समाज के सभी वर्गों, विशेषकर पिछड़े वर्गों और महिलाओं को समान रोजगार के अवसर प्रदान करता है।
- इसके अलावा इस पोर्टल का उद्देश्य employer को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार योग्य और कुशल उम्मीदवार प्रदान करना है।
सेवायोजन पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएँ
- सेवायोजन पोर्टल बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के विभिन्न अवसर पैदा करता है।
- इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने वाले युवाओं के लिए रोजगार मेला और भर्ती कार्यक्रमों का आयोजना किया जाता है।
- वहीं इसके मधायम से employer और उम्मीदवार के बीच सीधी बातचीत होती है, जिससे दोनों के लिए सही व्यक्ति का चयन करना आसान हो जाता है।
- आवेदक इस पर अपनी मनपसंद की सरकारी या प्राइवेट जॉब सर्च कर सकते हैं, जिससे उन्हें अपना पसंदीदा फील्ड में करियर बनाना आसान हो जाता है।
- सेवायोजन पोर्टल पर आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन है, इसलिए हर कोई इस पर आसानी से आवेदन कर सकता है।
- साथ ही इस पोर्टल पर नई तकनीक और स्किल सिखाई जाती है, जिससे युवाओं को अपना भविष्य सुनहरा बनाने का मौका मिलता है।
- पोर्टल पर उपलब्ध करियर काउंसलिंग सर्विसेज से उम्मीदवार अपने करियर का सही विकल्प चुन सकता है।
सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता
- इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवार उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- इसके अलावा आवेदक की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
- हालांकि आपकी अधिकतम आयु जॉब की कैटेगरी के अनुसार निर्धारित की जाएगी।
- साथ ही आपके पास जॉब से संबंधित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।
- अगर आप में किसी प्रकार की स्किल है, तो आपको इससे जॉब सर्च करने में आसानी होगी।
सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- बैंक अकाउंट पासबुक
- आय प्रमाण पत्र
- कास्ट सर्टिफिकेट
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र (अगर कोई है तो)
- स्किल सर्टिफिकेट (अगर कोई है तो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मूल निवास
- आइडेंटिटी प्रूफ
- मोबाइल नंबर, आदि।
सेवायोजन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट
सेवायोजन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://sewayojan.up.nic.in/ है।
सेवायोजन पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कैसे करें
- सबसे पहले आवेदक को सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जहां आप सीधे होम पेज पर चले जाएंगे।

- उसके बाद यदि आप नौकरी पाना चाहते हैं, तो आप “Are You A Job Seeker” विकल्प पर क्लिक करें या यदि आप नौकरी प्रदान करने वाले हैं, तो आप “Employer” विकल्प पर क्लिक करें।
- मान लीजिए आप नौकरी की तलाश में है, तो आपको “Are You A Job Seeker” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, उसमें आपको नीचे “Jobseeker Signup” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- अब आपके सामने एक नया रजिस्ट्रेशन पेज खुलेगा।

- इसमें आपको अपना नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर, user id, password आदि डालकर नीचे “Verify Aadhar Number” के विकल्प करना है।
- जैसे ही आपका आधार नंबर सत्यापित हो जाएगा, आपका रजिस्ट्रेशन कम्पलेट हो जाएगा।
सेवायोजन पोर्टल में आवेदन कैसे करें
- इसके लिए आपको वापिस सेवायोजना पोर्टल के “लॉगिन पेज” पर जाना होगा।
- अब आपको अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करना है।
- लॉगिन करने के बाद आपके सामने डैशबोर्ड ओपन हो जाएगा, जिसमें आपको अपनी प्रोफ़ाइल अपडेट करनी है।
- प्रोफ़ाइल अपडेट करने के बाद आपको “नौकरियों के लिए आवेदन करें” के विकल्प पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद आपके सामने सभी नौकरियों की लिस्ट आ जाएगी।
- अब जिस भी जॉब के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उसे सिलेक्ट कर उसके लिए अप्लाई कर दें।
इस तरह से आप सेवायोजन पोर्टल में आसानी से आवेदन कर पाएंगे।
सेवायोजन पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर
सेवायोजन पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर 0522-2638995 है। इसके अलावा आप ईमेल के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं, जो sewayojan-up@gov.in है।
निष्कर्ष
तो दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिक्ल ‘सेवायोजन पोर्टल’ जिसमें हमने इस पोर्टल की बुनियादी बातों के बारे में अच्छे से जाना। साथ ही हमने सेवायोजन पोर्टल में अप्लाई करने की प्रक्रिया के बारे में भी जाना। अगर आप इस पोर्टल पर मिलने वाले फ़ायदों का लाभ उठाना चाहता है, तो आपको इस पोर्टल पर आवेदन करना होगा।
होम पेज | Click Here |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
FAQs
सेवायोजन पोर्टल क्या है?
सेवायोजन पोर्टल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लॉन्च किया गया पोर्टल है, जिसका उद्देश्य प्रदेश में बेरोजगारी दर कम करना है। अगर कोई भी बेरोजगार युवा इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करता है, तो उसे उसकी पात्रता के अनुसार रोजगार दिया जाएगा।
सेवायोजन पोर्टल के क्या फायदे है?
सेवायोजन पोर्टल बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के विभिन्न अवसर पैदा करता है।
सेवायोजन पोर्टल के क्या उद्देश्य है?
इस पोर्टल का उद्देश्य प्रदेश में बेरोजगारी दर कम करना और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करना है।
सेवायोजन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट कौनसी है?
https://sewayojan.up.nic.in/