Rojgar Sangam Yojana Jharkhand 2024: आज कल देश में बेरोजगारी का दर काफी बढ़ गया है जो युवा पढ़े लिखे है उन युवा को आज नौकरी की तलाश में भटकना पड़ रहा है इसी बिच झारखंड सरकार ने बेरोजगार युवाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए रोजगार संगम योजना शुरू की है। इस योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को 1000 से 1500 रुपए की मासिक वित्तीय सहायता मिलती है। शिक्षित बेरोजगार युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी खोजने में सहायता की जाती है।

आपको एक महत्वपूर्ण जानकारी बता दे की रोजगार संगम योजना झारखंड के लिए आपके पास आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए और आवेदन करने के लिए आपको पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा। दोस्तों इस लेख में हमने आप सभी पाठकों को इस योजना के बारे में पूरी जानकारी सरल और आसान भाषा में बताने की कोशिश की हैतो आपसे निवेदन है की हमारे साथ इस लेख में अंत तक इस योजना के बारे में जरूर पढ़े।
Rojgar Sangam Yojana Jharkhand 2024
योजना का नाम | रोजगार संगम योजना झारखंड |
किस ने लॉन्च की | झारखंड सरकार |
लाभार्थी | झारखंड के शिक्षित बेरोजगार युवा |
उद्देश्य | गरीब लाभार्थियों की सहायता करना |
लाभ | 1000 से 1500 रुपए की आर्थिक सहायता |
राज्य | झारखंड |
साल | 2024 |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | https://rojgar.jharkhand.gov.in/ |
रोजगार संगम योजना झारखंड क्या हैं?
झारखंड सरकार ने रोजगार संगम योजना की शुरुआत की है जिसके अंतर्गत राज्य के 12वीं से स्नातक के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत इन युवाओं को प्रतिमाह 1000 से 1500 रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी।
इसके साथ ही योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा रोजगार मेले का आयोजन भी किया जाएगा। यह योजना झारखंड के युवाओं को सरकार द्वारा रोजगार प्रदान करने का उद्देश्य रखती है, जिससे उन्हें अपने रोजगार की तलाश में सहायता मिले।
रोजगार संगम योजना झारखंड के उद्देश्य
- रोजगार संगम योजना झारखंड को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य सभी बेरोजगार पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनाना है जिसके लिए सरकार की तरफ से उन्हें हर महीने 1000 रुपए से लेकर ₹1500 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- युवा जो कि बेरोजगार है वह इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता प्राप्त कर अपने लिए प्राइवेट या सरकारी नौकरी की तलाश करने में सक्षम हो सके।
- बेरोजगारी दर को कम करना।
- आर्थिक विकास को बढ़ावा देना।
- रोजगार के लिए एक पारदर्शी और एक अच्छा सिस्टम प्रदान करना है।
रोजगार संगम योजना झारखंड के लाभ एवं विशेषताएँ
- यह योजना झारखंड सरकार के द्वारा शुरू की गई है ताकि शिक्षित बेरोजगार युवा आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकें।
- योजना के तहत युवाओं को नौकरी और कौशल प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा, जिससे उनके रोजगार के अवसर में सुधार होगा।
- 12वीं और स्नातक पास युवाओं को 1000 से 1500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जो उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करेगी।
- बेरोजगारी भत्ता नौकरी प्राप्त नहीं होने पर ही नहीं, बल्कि जब तक आवश्यकता हो, तब तक प्रदान किया जाएगा।
- योजना के अंतर्गत सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करके उन्हें आर्थिक संघर्ष से मुक्ति दिलाएगी।
रोजगार संगम योजना झारखंड के लिए पात्रता
- आवेदक को 12वीं कक्षा पास होना चाहिए।
- आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक को झारखंड का मूल निवासी एवं बेरोजगार होना चाहिए।
- पारिवारिक आय तीन लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाले का बैंक खाता होना आवश्यक है।
रोजगार संगम योजना झारखंड के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- शैक्षिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- इमेल आईडी
रोजगार संगम योजना झारखंड की आधिकारिक वेबसाइट
रोजगार संगम योजना झारखंड की आधिकारिक वेबसाइट https://rojgar.jharkhand.gov.in/ है।
Rojgar Sangam Yojana Jharkhand में आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले आपको झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आपके सामने इस वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

- फिर होम पेज पर New Job Seeker विकल्प पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।

- इसके बाद इस पेज पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और Send OTP के बटन पर क्लिक करें।
- आपको अपने मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा। इस OTP को दर्ज करके लॉगिन करले।
- इसके बाद, आपके सामने आवेदन फॉर्म प्रदर्शित होगा। इस फॉर्म में पूछे गए सारी जानकारी को दर्ज करें।
- फार्म भरने के बाद पूछे गए सभी दस्तावेज़ अपलोड करें जैसे फोटो, शिक्षा योग्यता प्रमाण पत्र।
- अंत में, अपने द्वारा भरी गई सारी जानकारी को जांच कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
रोजगार संगम योजना झारखंड में आवेदनआप इस तरह कर सकते है।
रोजगार संगम योजना झारखंड का हेल्पलाइन नंबर
हेल्पलाइन नंबर: 0651 249 1424
होम पेज | Click Here |
अधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
रोजगार संगम योजना झारखंड के बारे में हमने सभी जानकारी आपको यहाँ पर आपको प्रदान कर दी है। आपकी जानकारी के लिए बतादे की इस योजना के तहत हम आधिकारिक पुष्टि नहीं करते हैं। हमने अन्य सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स के जरिये जानकारी प्राप्त की है। यदि यह सूचना गलत होती है तो हम इसके जिम्मेदार नहीं होंगे। आप किसी भी सूचना को पढ़ने से पहले ऑफिशल नोटिफिकेशन जाकर एक बार जरूर चेक कर ले।
FAQs
रोजगार संगम योजना झारखंड क्या हैं?
झारखंड सरकार ने रोजगार संगम योजना की शुरुआत की है, जिसके अंतर्गत राज्य के 12वीं से स्नातक के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत इन युवाओं को प्रतिमाह 1000 से 1500 रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी।
रोजगार संगम योजना झारखंड में आवेदन कैसे कर सकते है?
इस लेख में पढ़िए।
रोजगार संगम योजना झारखंड में बेरोजगार युवा को कितनी सहायता मिलती है?
1000 से 1500 रुपए की आर्थिक सहायता
रोजगार संगम योजना झारखंड के उद्देश्य क्या है?
रोजगार संगम योजना झारखंड को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य सभी बेरोजगार पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनाना है जिसके लिए सरकार की तरफ से उन्हें हर महीने 1000 रुपए से लेकर ₹1500 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।